{"_id":"5e78e8498ebc3e76b14a3ab4","slug":"238-patients-examined-in-district-hospitals-none-having-symptoms-in-auraiya-auraiya-news-knp552042861","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः जिला अस्पतालों में 238 मरीजों की हुई जांच, किसी में लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः जिला अस्पतालों में 238 मरीजों की हुई जांच, किसी में लक्षण नहीं
विज्ञापन
औरैया। पचास शय्या और सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में सोमवार को कोरोना की आशंका से 238 मरीज परीक्षण कराने पहुंचे। जांच में सभी सामान्य पाए गए। उधर, सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया गया।
सोमवार को पचास शय्या युक्त जिला अस्पताल में 68 और सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में 170 मरीज जांच कराने पहुंचे। जांच में किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया।
सभी को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच में सावधानी बरती जाए। अगर कोई मरीज संदिग्ध मिलता है तो तुरंत नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी व रेपिड रिस्पांस टीम को सूचना दी जाए, जिससे संदिग्ध मरीज की जांच की जाए।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। अभी तक आने वाले मरीजों की जांच में सामान्य सर्दी, खांसी बुखार के लक्षण मिले हैं। सभी को दवा देकर घर पर रह कर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
बताया कि अस्पताल के सभी डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर जिला अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है।