फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पशुओं को अन्ना छोड़ने वाले पालकों पर होगी कार्रवाई

पशुओं को अन्ना छोड़ने वाले पालकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 20 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पशुओं को अन्ना छोड़ने वाले पालकों पर होगी कार्रवाई
माधौगढ़। बुंदेलखंड पैलेस के सभागार में जिलाधिकारी मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी की मौजूदगी में अन्ना जानवरों को लेकर प्रधानों, समाजसेवियों चौकीदारों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अन्ना जानवरों को रोकथाम को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने कहा कि अन्ना जानवरों में सबसे ज्याद संख्या गायों की है। कुछ पालक गायों को शाम को छोड़ देते है और सिर्फ सुबह दूध के लिए बांध लेते है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने की जरूरत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई गाय कंटीले तारों से घायल हो जाती हैं और सूचना पर डाक्टर मौके पर नहीं पहुंचते। डाक्टर कहते है कि गायों को चिकित्सालय लेकर आओ।
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि घायल गायों की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर उपचार दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन हाल में अस्थाई तौर पर किसान गांवों में आपसी सहयोग से छोटी छोटी गौशालाओं का निर्माण कराए, जिससे कि रबी की फसल को अन्ना जानवरों से बचाया जा सके। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि गांव में होने वाले जुआ, शराब, सट्टा पर प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान, चौकीदार, वालिंटिर आदि लोग फोन से थाने में सूचना दे और कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना देंगे। उनगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि अन्ना जानवर किसानों के लिए परेशानी कारण बने हुए है। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस द्विवेदी ने किया। बैठक में एसडीएम मनोज कुमार सागर, तहसील दार करमवीर सिंह, विनय प्रताप सिंह, अशोक द्विवेदी, अंगद सिंह, डॉ. जयवीर सिंह, प्रधान रामसरन वुधौलिया, प्रवल प्रताप सिंह, अजय करन सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, सतेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, राजू धानुक चौकीदार सहित पांच सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed