फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आपसी विवाद में बडे़ भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत

आपसी विवाद में बडे़ भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत

Sat, 17 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आपसी विवाद में बडे़ भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दिबियापुर के उमरसाना गांव में शनिवार दोपहर आपसी विवाद में बड़े भाई ने तमंचे से छोटे भाई को गोली मार जान ले ली। पुलिस ने हत्यारोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने हत्यारोपी को मानसिक बीमार बताया है।

उमरसाना गांव निवासी गोपाल दुबे का 14 वर्षीय बड़ा बेटा शनिवार दोपहर घर में कहीं से तमंचा ले आया था। इसी बीच कमरे में उसका छोटा भाई निखिल (12) पहुंचा। वह कमरे में कोई सामान रख गया था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए बड़े भाई ने तमंचे से अपने छोटे भाई को गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही निखिल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिवार के लोग दौड़ कर कमरे में पहुंचे। खून से लथपथ निखिल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कमरे से तमंचा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के पिता ने हत्यारोपी बेटे को मानिसक रूप से बीमार करार दिया है। उसका न्यूरोलॉजी का इलाज चल रहा था। पिता ने तमंचे को लेकर छीनाझपटी की भी बात बताई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्यारोपी कुछ समय पहले खुद पर हंसिए से वार कर आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका है। हत्यारोपी अभी नाबालिग है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


- बड़े भाई ने छोटे को गोली मारी, मौत
- पिता ने हत्यारोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया
- पुलिस ने हिरासत में लिया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed