फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 people confined to their homes for three days; neither rations delivered nor arrangements made for evacuation.

Auraiya News: तीन दिन से घरों में कैद 20 लोग, राशन पहुंचा न निकासी की व्यवस्था

Sun, 30 Aug 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 30 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
20 people confined to their homes for three days; neither rations delivered nor arrangements made for evacuation.
घरों के आसपास हुआ जलभराव।संवाद
कंचौसी। बारिश के बाद जलभराव ने ढिकियापुर गांव में तीन परिवारों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। पानी से घिरे तीन घरों में करीब 20 लोग तीन दिन से कैद हैं। घरों के चारों ओर करीब चार फीट पानी भरा होने से परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। खाने-पीने का सामान खत्म होने के कगार पर है। इसके बावजूद अब तक न तो प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और न ही राशन-पानी की व्यवस्था कराई है। पानी में बहकर आए जीव-जंतुओं और गंदगी से घरों के आसपास सड़ांध भी फैल रही है।
विज्ञापन


सहार ब्लॉक के ढिकियापुर गांव में पानी की टंकी के पास बृजेश बाथम और उनके दो भाइयों के घर बारिश के पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। पानी बढ़ने पर घरों के अंदर भी घुस जाता है। तीन दिन से घर से बाहर न निकल पाने के कारण परिवार के लोग जरूरी सामान तक नहीं ला पा रहे हैं। पीड़ित बृजेश बाथम ने बताया कि उनके घर से मुख्य मार्ग करीब 300 मीटर दूर है। वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता पक्का नहीं है।
विज्ञापन


रास्ता निर्माण के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के पानी की निकासी नाला और नहर-बंबे की ओर नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यहां जलभराव की स्थिति बनती है। लेखपाल राज वर्मा ने बताया कि पानी में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

खेतों में धान की फसल डूबी, नहीं मना त्योहार

जलनिकासी न होने से कंचौसी से ढिकियापुर तक रेलवे लाइन के दोनों ओर खेतों में खड़ी धान की फसल भी पानी में डूब गई है। किसानों को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। बृजेश ने बताया कि तीन दिन से परिवार घर में कैद है। शुक्रवार को त्योहार होने के बावजूद पानी में फंसे होने के कारण परिवार त्योहार भी नहीं मना सका। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान के साथ ही प्रशासन को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed