फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 new fever patients including two dengue suspects found

Auraiya News: दो डेंगू संदिग्ध समेत 20 नए बुखार रोगी मिले

Sun, 17 Sep 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
20 new fever patients including two dengue suspects found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जगह जगह गंदगी और जलभराव होने के कारण एडीज मच्छर का लार्वा तेजी से बढ़ रहा है। गांव में फैली बीमारी शहर व कस्बों की ओर बढ़ रही है। शनिवार सदर कोतवाली में कई पुलिस कर्मी बुखार से ग्रसित मिले। कोतवाली में एक पुलिस कर्मी व कुदरकोट में एक युवक डेंगू संदिग्ध मिला।
शुक्रवार देर शाम को औरैया कोतवाली का बुखार से पीड़ित सिपाही रैपिड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव आया। इस पर शनिवार सुबह एपीडेमियोलॉजी टीम ने कोतवाली परिसर के 15 आवासों का सर्वे किया। जिसमें उन्हें छह आवासों में एडीज लार्वा मिला। इसके साथ ही 12 पुलिस कर्मियों के रैपिड टेस्ट किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। इसके अलावा दिबियापुर के ककराई में 82 घरों में से चार घरों में एडीज लार्वा पाया गया। साथ ही यहां 12 बुखार रोगी समेत 40 अन्य रोगों से ग्रसित लोग मिले।
विज्ञापन

कुदरकोट कस्बे में रैपिड टेस्ट के जरिए एक युवक के डेंगू संदिग्ध होने की पुष्टी हुई। वहीं चार बुखार व 33 अन्य बीमारियों के रोगी मिले। टीम ने यहां 27 घरों का सर्वे किया। अछल्दा के इटैली में एक वर्ष के मासूम के डेंगू संक्रमित मिलने के बाद शनिवार को टीम गांव पहुंची। यहां पर चार बुखार व 15 अन्य बीमारियों के रोगी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के 22 घरों की जांच में किसी भी घर में एडीज लार्वा नहीं मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली में शनिवार को कोतवाली में 12 पुलिस कर्मियों के रैपिड टेस्ट करवाए गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। परिसर में फॉगिंग करवाने के लिए नगर पालिका को जानकारी दे दी गई है। वहीं अन्य स्थानों पर फॉगिंग करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed