फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 lakh worth of jewellery of a sweet seller's daughter stolen

Auraiya News: मिष्ठान विक्रेता की पुत्री के 20 लाख के जेवर चोरी

Sat, 09 Aug 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
20 lakh worth of jewellery of a sweet seller's daughter stolen
दिबियापुर। एक किराए के मकान में रह रहे मिष्ठान विक्रेता के घर में संदूक से पुत्री के 20 लाख के जेवर चोरी हो गए। त्योहार पर जेवरात पहनने के लिए जब पुत्री ने संदूक खोला तब चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की वारदात कस्बे के राणानगर स्थित रामगढ़ रोड स्थित मकान में हुई।
विज्ञापन


राणानगर में ओमप्रकाश राजपूत का परिवार किराये के मकान में रहता है। ओम प्रकाश के पुत्र सचिन राजपूत ने बताया कि उसकी शादीशुदा बहन पूजा ने अपने जेवरात घर में रखे संदूक में रखे थे। शनिवार को बहनोई ने त्योहार पर बहन पूजा से अंगूठी लाने को कहा। इस पर उसने संदूक खोला तो उसमें से सोने के जेवरात गायब थे। चोरी गए जेवरात की कीमत 20 लाख के आसपास है। पूजा के पति नेशनल पावर काॅरपोरेशन में नौकरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कस्बे के इंचार्च राजेंद्र ने जांच-पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज भी देखे।
विज्ञापन

पूजा व उनके भाई ने अपने दोनों पड़ोसियों पर जेवर चोरी करने की शंका जाहिर की। कस्बा इंचार्ज एक डीवीआर अपने साथ ले गए। पुलिस एक पड़ोसी को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जेवरात वाले कमरे में लॉक नहीं था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed