{"_id":"5a3fded94f1c1b3c3d8bfb9b","slug":"171514135257-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी हैं नहीं, कैसे होंगे कैमरे की निगरानी में प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी हैं नहीं, कैसे होंगे कैमरे की निगरानी में प्रैक्टिकल
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से लगातार बोर्ड परीक्षा में नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में बोर्ड ने कालेजों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मगर जिले करीब आधा सैकड़ा कालेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। ऐसे में कैमरे की निगरानी में प्रैक्टिकल परीक्षा कैसे होंगी, यह एक बड़ा सवाल है।
इस बार फरवरी में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा नकल विहीन बनाए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा से लेकर प्रैक्टिकल दिलवाने के आदेश डीआईओएस के माध्यम से सभी स्कूलों को दिए हैं। जिले में 275 कालेज हैं। जिसमें 200 कालेज वित्तविहीन है। इन कालेजों में 30 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लेकिन जिले में ऐसे करीब आधा सैकड़ा कालेज होंगे जहां सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगे हैं।
इनमें अधिकतर कालेज वित्तविहीन बताए जा रहे हैं। बोर्ड के सख्त आदेश है कि प्रयोगात्मक परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित रखे किसी भी कालेज का संदेह होने पर डीआईओएस के माध्यम से उसकी वीडियो रिकार्डिंग मांगी जा सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना सीसीटीवी कैमरे के कैसे प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। विभागीय सूत्र बताते हैं कि जिन कालेजों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। वह मोबाइल व अन्य उपकरण से प्रयोगात्मक परीक्षा की रिकार्डिंग करेंगे। वहीं ऐसे स्कूलों पर डीआईओएस कार्यालय की ओर से कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा की विडियो रिकार्डिंग को लेकर सभी कालेजों को निर्देशित कर दिया गया। इसके अलावा जिन कालेजों में कैमरे नहीं लगे हैं, संबंधित कालेजों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है। समय रहते कैमरे अगर नहीं लगे तो कार्रवाई निश्चित होगी। - चंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस