{"_id":"598760334f1c1b99108b46f5","slug":"171502044211-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय विद्यालयों में कमजोर छात्रों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय विद्यालयों में कमजोर छात्रों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। राजकीय विद्यालयों में अब कक्षा नौ के गणित, विज्ञान, अंग्रेजी में कमजोर छात्र-छात्राओं को विद्यालय अवकाश के बाद एक घंटा अतिरिक्त पढ़ाया जाएगा। तीनों विषय का टेस्ट कराकर कमजोर छात्र-छात्राएं चिन्हित किए जाएंगे। इसके लिए सभी राजकीय विद्यालयों को निर्देशित भी किया गया है।
उप्र माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में नामांकित करने के साथ-साथ गुणवत्ता परक शिक्षा देना लक्ष्य है। शैक्षिक सत्र 2017-18 में सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ के छात्रों के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी में यह व्यवस्था शुरू की गई है। इससे कक्षा नौ के कमजोर छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकेंगे।
प्रत्येक विषय के 20 फीसद कमजोर छात्र-छात्राएं चिन्हित कर उनको अलग से पढ़ाया जाएगा। इस अभियान के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन कर अभिभावकों को विद्यालय बुला प्रगति से अवगत कराया जाएगा। यदि विद्यालय में विषयों का शिक्षक नहीं हैं तो आसपास के राजकीय विद्यालयों के शिक्षक से सहयोग लिया जाएगा। चिन्हित छात्र-छात्राओं को इन विषयों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर दक्ष किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
-कक्षा नौ के क मजोर विद्यार्थियों को किया जाएगा दक्ष