फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक्सप्रेस वे से 40 फीट नीचे गिरी औरैया डिपो की बस, औरैया के एक युवक की मौत-BANDA

एक्सप्रेस वे से 40 फीट नीचे गिरी औरैया डिपो की बस, औरैया के एक युवक की मौत-BANDA

Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे से 40 फीट नीचे गिरी औरैया डिपो की बस, औरैया के एक युवक की मौत-BANDA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया/नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर औरैया डिपो की बस अनियंत्रित होकर आठ पोल तोड़ते हुए 40 फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए। घायलों में महिलाएं व बच्चे भी हैं। हादसा ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर परी चौक के पास हुआ। घायलों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह चालक को झपकी आना बताई जाती है।

औरैया डिपो की माधौगढ़-दिल्ली रूट पर चलने वाली बस शनिवार रात करीब 9 बजे निकली थी। बस में औरैया, इटावा, नोएडा और दिल्ली के करीब 28 लोग सवार थे। बस को प्रदीप कुमार निवासी जालौन चला रहा था और उसके साथ परिचालक सुखबीर था। रविवार तड़के करीब 4 बजे बस ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर थाना क्षेत्र में अंडरपास पुल के पास पहुंची। इस दौरान चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगे सोलर बैटरी के आठ पोल को तोड़ती दो पुलों के बीच स्थित बड़ी खाली जगह से बस नीचे गिर गई। हादसे में सागर शर्मा (22) पुत्र रामानंद निवासी औरैया और रामकिशन निवासी इटावा की मौत हो गई। रामानंद औरैया डिपो में चालक है। हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। परिजनाें ने बताया कि सागर शनिवार कोे बड़े भाई की पत्नी अंजलि उर्फ रुचि व भतीजी वैष्णवी (7) व भतीजे वैभव (5) के साथ दिल्ली अपनी बुआ के घर जा रहा था। उन्होंने बताया कि अंजलि की भी हालत गंभीर है। बच्चे भी बेहोश हैं। रोडवेज कर्मी आरएन दुबे ने बताया कि चालक प्रदीप सविता की भी हालत गंभीर है। जबकि परिचालक के पैर टूट गए हैं। घायलों की पहचान श्रीराम, रिंकी, जयशरण, समीक्षा, अंशिका, वैष्णवी, वैभव, लक्ष्मी, रुचि, अंजलि, चंद्रप्रकाश, योगेंद्र, अंश दूबे, ब्रजेश सिंह, सर्वेश कुमार, अरविंद सिंह, उपेक्षा, राहुल सिंह और अखिलेश के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एआरएम औरैया हरिश्चंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल चालक बेहोशी की हालत में है। होश में आने पर ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


- यमुना एक्सप्रेसवे पर 40 फीट नीचे गिरी बस, दो की मौत
- दो पुलों के बीच खाली जगह व चालक को झपकी बनी हादसे की वजह
- 28 घायल यात्रियों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है











































































































































































































































-फोटो18एयूआरपी 16- मृतक सागर फाइल फोटो।
-फोटो18एयूआरपी 15- रोते बिलखते परिजन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed