{"_id":"5988b4774f1c1bcc5b8b464b","slug":"151502131319-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन उमस के बाद शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन उमस के बाद शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सोमवार को उमस के बाद देर शाम बारिश व ठंडी हवा से मौसम सुहाना हुआ। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 14 अगस्त के बाद बारिश होने के बहुत कम आसार हैं।
सोमवार को सुबह से ही सूरज नेलोगों पर सितम ढाना शुुरू कर दिया। शनिवार और रविवार को जमकर वर्षा हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट हुई थी। सोमवार को फिर वहीं सूरज की किरणों और गर्म हवाओं ने लोगों पर सितम ढाना शुरू कर दिया। कभी धूप कभी छांव से उमस में इजाफा हुआ, जिससे शहरवासी तंग नजर आए। देर शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
ठंडी हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम वैज्ञानिक संदीप के मुताबिक, आज बारिश होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
-मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना