फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   फसली बीमा ऋण योजना की फीडिंग के बाद अभी भी कई पेंच

फसली बीमा ऋण योजना की फीडिंग के बाद अभी भी कई पेंच

Tue, 01 Aug 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
फसली बीमा ऋण योजना की फीडिंग के बाद अभी भी कई पेंच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। फसली ऋण बीमा योजना के अंतर्गत जिले में चल रही डाटा फीडिंग का काम पूरा हो चुका है। ऋण माफी योजना का लाभ फिलहाल जल्द मिलता नहीं दिख रहा है। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए सारे आधार कार्डों की जांच लखनऊ से होगी, जिसमें फसल बीमा प्राप्त किसानों में पात्रों का चयन किया जाएगा।


फसली बीमा ऋण योजना के तहत जिले में 43,221 किसानों की डाटा फीडिंग की जा चुकी है। डाटा फीडिंग पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। पात्र किसानों की सूचियों को सार्वजनिक स्थानों पर लगा दिया जाएगा। इसके बाद अगर इसमें कोई खामी होगी तो जिला स्तरीय समिति निस्तारण करेगी। समिति की अध्यक्षता डीएम करेंगे। अगले चरण में राजस्व विभाग से इसका भौतिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन


इसके बाद किसानों की संख्या के हिसाब से बजट मांगा जाएगा। इसके बाद भूलेख कैंप लगेंगे, जिनमें सबसे पहले उन किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिनके पास आधार कार्ड, भूलेख मैपिंंग का ब्यौरा है। अगले चरण में उन किसानों को चुना जाएगा, जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं। इसके बाद उन किसानों को चुना जाएगा जिनके पास भूलेख मैपिंग नहीं है। इन चरणों के बाद ही किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा। योजना का बजट बैंक के नोडल अफ सर को भेजा जाएगा। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने कहा कि डाटा फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। लंबी प्रक्रिया इसलिए है कि सरकार द्वारा किसानों के आवंटित धन का बिचौलिए, अधिकारी बंदरबांट न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फिलहाल किसानों को ऋण माफी का लाभ नहीं मिल सकेगा
-अगले चरण में राजस्व विभाग करेगा भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed