{"_id":"5b63466a4f1c1b923e8b4c85","slug":"101533232746-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर बचाने में बाइक के साथ गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअर बचाने में बाइक के साथ गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूअर बचाने में बाइक फिसली, युवक की मौत
बिजली का काम करने जालौन गया था, लौटते समय हुई दुर्घटना
औरैया। सूअर को बचाने में बाइक समेत गिरे युवक की मौत हो गई। बुधवार की रात जालौन जिले में हुए हादसे के बाद उसे वहां के अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
दिबियापुर रोड स्थित मोहल्ला नरायनपुर निवासी पंकज (25) पुत्र बैजू राजपूत बिजली फिटिंग का काम करता था। बुधवार को वह जालौन से काम करके बाइक से वापस रात लगभग 12 बजे अपने घर औरैया लौट रहा था। जालौन जिले के कुठौंद ब्लाक क्षेत्र स्थित ग्राम नैनापुर में सड़क पर अचानक सुअर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में युवक बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगाें ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चिंताजनक हालत में युवक को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। दोपहर में युवक का शव कानपुर से औरैया लाया गया। इसके बाद परिजनों ने यमुना नदी स्थित शेरगढ़ घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया।