फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Zoya will be rejuvenated with Rs 26.14 crore

Amroha News: जोया का 26.14 करोड़ से होगा कायाकल्प

Wed, 19 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Zoya will be rejuvenated with Rs 26.14 crore
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 26.14 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से बजट पास हो गया है। करीब एक घंटा चली बैठक में नगर के विकास को लेकर मंथन किया गया। सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों से प्रस्ताव मांगे हैं।
इस साल जोया नगर पंचायत परिषद की पहली बैठक मंगलवार को अध्यक्ष जुबैर अहमद अध्यक्षता में हुई। सुबह 11 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष पालिका सभागार पहुंचे, जिसमें सभी सभासद शामिल हुए। ईओ विपिन कुमार सिंह सेंगर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। जिसमें बताया कि अनुमानित आय 26.25 करोड़ होगी, जबकि एक साल में 26.14 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। ऐसे में नगर पंचायत को 11.20 लाख रुपये का लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जोया-अमरोहा चौराहे का सौंदर्कीकरण, अमरोहा रोड पर कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण, हैंडपंपों का रीबोर और मरम्मत कार्य। साथ ही वाटर कूलर की मरम्मत करने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए खराब लाइटों की मरम्मत करने की भी स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्या का मुद्दा भी उठाया। पंचायत अध्यक्ष ने सभी को समाधान का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन विजय शर्मा कार्यालय अधीक्षक ने किया। इस दौरान मूवीस अहमद, अतौर रहमान, मोहम्मद दानिश, रफीक अहमद, मोहम्मद वाजिद, नसीम, जायदा खातून, अशर्फी बेगम, इरशाद, मंगेश देवी, वीरवती के अतिरिक्त जीशान अली और विनीत गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed