फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies in suspicious circumstances

Amroha News: पत्नी के साथ ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
रजबपुर। पत्नी के साथ ससुराल गए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचेत अवस्था में पत्नी और ससुराल वाले उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बचाया नहीं जा सका। युवक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव की है। यहां पर रहने वाले युवक की शादी तीन साल पहले थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। दोनों के दो साल का एक बेटा भी है। युवक काफी समय से बीमार रहता था। जिसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे युवक और उसकी पत्नी ससुराल गए थे। लेकिन, रात में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तुरंत ही पत्नी और ससुराल वाले युवक को लेकर अमरोहा के एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही युवक ले परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि बीमारी के चलते युवक की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed