फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth died and wife and son injured in tractor collision in Hasanpur Amroha

बच सकती थी जान: अमरोहा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी और बेटा घायल, नहीं लगा रखा था हेलमेट

Fri, 28 Apr 2023 11:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Apr 2023 11:09 AM IST
सार

हसनपुर बुरावली मार्ग पर ईदगाह के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक चला रहे जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गए। 

विज्ञापन
Youth died and wife and son injured in tractor collision in Hasanpur Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा में हसनपुर रहरा मार्ग पर गुरुवार रात को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।

विज्ञापन


आदमपुर निवासी 35 वर्षीय किसान जितेंद्र पुत्र सोमनाथ अपनी पत्नी रूपवती व अपने पांच वर्षीय बेटे मोनू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शाहपुर कला रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। हसनपुर बुरावली मार्ग पर ईदगाह के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गए। 

विज्ञापन

आरोपी चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि जितेंद्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, अगर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed