{"_id":"608db9dd8ebc3e8d9325107f","slug":"woman-soldier-going-on-duty-crushed-by-tractor-trolley-dies-jpnagar-news-mbd387946447","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रही महिला सिपाही को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रही महिला सिपाही को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत
विज्ञापन
अमरोहा। ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार महिला सिपाही को ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल नगर कोतवाली संभल में तैनात थी। सूचना मिलने पर सीओ सदर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद सिपाही के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मामले में देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई।
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया-संभल मार्ग पर कपासी गांव में पुलिस चौकी के पास हुआ। जनपद बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव हसुपुरा निवासी ज्वाला सिंह की पत्नी रविता सिंह (32) यूपी पुलिस ने कांस्टेबल थीं। वर्ष 2016 बैच की रविता सिंह की पहली तैनाती सीतापुर, जबकि दूसरी तैनाती संभल नगर कोतवाली में हुई थी। रविता सिंह का मायका भी बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव सिंघा का है।
शनिवार सुबह करीब दस बजे रविता सिंह स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए संभल जा रही थीं। वह कपासी गांव में स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंची थीं, तभी सामने से आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रविता के सिर पर लगा हेलमेट भी टूट गया और उनकी की मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी ही देर में राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद सीओ सदर विजय कुमार राना और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत की खबर मिलते ही महिला सिपाही के परिजन भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस मामले देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।