{"_id":"646713b08037e3f288043da0","slug":"woman-s-dead-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
Fri, 19 May 2023 11:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 19 May 2023 11:44 AM IST
सार
सीओ अरुण कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सूचना मिलने पर महिला के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि महिला का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव नादनौर की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पड़ोस के गांव बिहापुरी में बाग में आम के पेड़ के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
घटना थानाक्षेत्र के गांव बिहापुरी की है। नादनौर गांव में नरेंद्र कुमार का परिवार रहता है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। उनके चार बच्चे हैं। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी प्रवेश देवी (50) का शव बिहापुरी गांव के एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटके हुए देखा। सूचना पाकर मृतका का परिवार भी रोता बिलखता घटनास्थल पर पहुंच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सीओ अरुण कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। सूचना मिलने पर महिला के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि महिला का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन