{"_id":"650dfbe0a5afcc20e703be24","slug":"woman-dies-of-fever-in-khad-gurjar-many-are-ill-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-5239-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खाद गुर्जर में बुखार से महिला की मौत, कई हैं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खाद गुर्जर में बुखार से महिला की मौत, कई हैं बीमार
Sat, 23 Sep 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर में बुखार से महिला की मौत हो गई। जबकि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। उनका मेरठ व गजरौला के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव निवासी बाला देवी (50) पत्नी चंद्रपाल को कई दिन पूर्व बुखार आया। जिसके चलते परिजन गजरौला के निजी अस्पताल में लाए। यहां भर्ती कराया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते मेरठ ले गए। जहां पर बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में शोक है। उधर, गांव में मंगल सिंह की पत्नी कांता देवी, संदीप, खेमपाल सिंह, अंशु सहित कई लोग बुखार से बेहाल हैं। अंशु का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, कांता देवी, संदीप, खेमपाल सिंह गजरौला के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, कई लोग गांव में अपना इलाज करा रहे हैं। उधर, क्षेत्र के गांव गंगापुरी, शाहपुर उर्फ साहिबपुर, तिगरिया भूड़ में भी बुखार ने पैर पसार रखे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि बुखार से मौत की जानकारी मिली है। टीम गांव में भेजी जाएगी।
बढ़ी मरीजों की संख्या तो बेड पड़ने लगे कम
अमरोहा। गांव-गांव तो बुखार फैल ही रहा है, वहीं जिला अस्पताल में भी मरीजों की भरमार है। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में अब बेड भी कम पड़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को जनरल वार्ड में यह स्थिति थी कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती थे। स्थिति बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग भी लाचार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सितंबर माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है और मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। बावजूद इसके बुखार का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक जिले जहां बुखार पीड़ितों की मौत हो रही है। वहीं, सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। सैकड़ों मरीज अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 1569 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 151 मरीज बुखार के थे। कई को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। उधर, बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 42 मरीज भर्ती थे। जबकि, यहां तीस बेड हैं। ऐसे में एक-एक बेड पर दो मरीज भर्ती रहे। जिससे अस्पताल में अव्यवस्था नजर आई। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. चरन सिंह ने बताया कि हर दिन बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुखार के प्रति सजग लोगों को सजग रहकर समय से दवाई लेना जरूरी है। झोलाछाप से इलाज न कराएं।
फिर मिले डेंगू के सात मरीज
अमरोहा। बुखार के साथ-साथ डेंगू भी लगातार पैर पसार रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 18 डेंगू आशंकित मरीज पहुंचे। सभी का रेपिड टेस्ट कराया गया। जिसमें सात मरीज पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 66 पहुंच गई है।