Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies in accident while on her way to attend younger sister's wedding

Amroha News: छोटी बहन के निकाह में शामिल होने जा रही महिला की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident while on her way to attend younger sister's wedding
हसनपुर। छोटी बहन के निकाह में शामिल होने जा रही बड़ी बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। दुल्हन की बड़ी बहन की मौत की खबर से शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी अशफाक शुक्रवार दोपहर पत्नी रोशन जहां (38) के साथ बाइक से ससुराल रहरा में अपनी साली रेशमा के निकाह में शामिल होने जा रहे थे। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव हाकमपुर के पास पीछे से आए कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रोशन जहां को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोशन जहां के तीन बेटे फैजान, नोमान और आयान तथा एक बेटी निदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रहरा में निकाह की तैयारियों के बीच दुल्हन की बड़ी बहन की मौत की खबर से खुशियां फीकी पड़ गईं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed