फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman burnt to death in fire in Amroha s Hasanpur

Amroha: छप्पर में आग लगने से घर में सो रही महिला की जलकर मौत, परिजन बोले- वो चारपाई पर सोती ही रह गई

Fri, 11 Nov 2022 09:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Nov 2022 09:04 PM IST
सार

मृतका के बेटे चेतराम का कहना है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छप्पर में आग कैसे लगी। चारपाई पर मां सोती ही रह गई।

विज्ञापन
Woman burnt to death in fire in Amroha s Hasanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में रहस्यमयी ढंग से छप्पर में लगी आग से घर में सोते समय 55 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। घटना शुक्रवार तड़के तीन बजे की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव करनखाल की है। गांव में मजदूर बृजपाल का परिवार रहता है। बृजपाल के दो बेटे पूरन और चेतराम गांव में अंदर बने घर में रहते हैं जबकि बृजपाल एवं उनकी 55 वर्षीय पत्नी मंगिया गांव के बाहरी छोर पर बने छप्पर के घर में रहते थे। बृहस्पतिवार रात बृजपाल और उसके दोनों बेटे गांव के पास ही एक गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करने के लिए गए थे जबकि रोजाना की तरह मंगिया छप्पर के घर में सो रही थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अचानक छप्पर के घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। देखा तो चारपाई पर मंगिया की बुरी तरह से जलकर मौत हो चुकी थी। आग से छप्पर के घर में रखा घरेलू सामान भी राख हो गया था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतका के बेटे चेतराम का कहना है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छप्पर में आग कैसे लगी। चारपाई पर मां सोती ही रह गई। सीओ अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि सोते समय महिला की जलकर मौत होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को हर संभव मदद कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed