फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman and her four children injured in house collapse

मकान गिरने से महिला व उसके चार बच्चे घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव डींगरा में मंगलवार की रात एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया।मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला।जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
Woman and her four children injured in house collapse

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव डींगरा में मंगलवार की रात एक मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मकान में सो रहे महिला उसके चार बच्चे मलबे में दब कर घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज सुन कर पर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

डींगरा गांव निवासी इरफान पुत्र एहसान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की रात वह मजदूरी के लिए कहीं बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी यास्मीन व चार बच्चे मौजूद थे। इरफान ने बताया कि मंगलवार की रात ढाई बजे अचानक मकान ढह गया। और उसके नीचे सो रहे पत्नी यासमीन उसकी पुत्री समा, समरीन व पुत्र आजाद और अली घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। उनको निकटवर्ती गांव चुचेला कलां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed