फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   With the help of sister-in-law, the young man raped the village girl

भाभी की मदद से युवक ने गांव की किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
With the help of sister-in-law, the young man raped the village girl
भाभी की मदद से युवक ने गांव की किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 26 अक्तूबर को अपने घर पर थी। इस दौरान उसे गांव की एक महिला अपने घर बुला ले गई। आरोप है कि घर पर महिला का देवर पहले से ही मौजूद था। उसने किशोरी को आते ही पकड़ लिया और उसे कमरे में खींच ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिस पर वह थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी गौतम व उसकी भाभी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed