फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Widening work, stalled during the rains, will now pick up pace again; work has commenced

Amroha News: बारिश में थमा चौड़ीकरण अब फिर पकड़ेगा रफ्तार, काम शुरू

Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 08 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Widening work, stalled during the rains, will now pick up pace again; work has commenced
अमरोहा। बारिश की वजह से बंद हो चुके विकास कार्यों को अब धीरे-धीरे रफ्तार मिल रही है। जोया-संभल मार्ग पर भी काम शुरू हो चुका है। यह करीब 19 करोड़ की लागत से पूरा कराया जाएगा। साढ़े पांच मीटर से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। इससे वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन




बारिश के कारण बीच में रुका जोया-संभल मार्ग के चौड़ीकरण का काम अब फिर शुरू हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के निर्माण कार्य को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जोया से संभल तक आवागमन आसान होने की उम्मीद है। चौड़ीकरण का काम बंद होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। जोया चौराहे से लेकर मनौटा तक करीब 14 किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता गिरीशचंद ने बताया कि काम शुरू हो चुका है। इस पर करीब 19 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed