फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When there will be rule of law, only then development will happen: CM

जब होगा कानून का राज, तभी होगा विकास : सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
When there will be rule of law, only then development will happen: CM
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी देश और प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब वहां कानून का राज हो। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से यूपी में कानून का राज है। जाति-मजहब देखे बिना अपराधी-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार से देश और दुनिया में यूपी को लेकर लोगों की धारणा बदली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है और इस पर अमल जारी रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मंगलवार को अमरोहा के जोई में 433 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होती है, वहां निवेश होता है। निवेश बढ़ने से रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने से राज्य में बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं। योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में अपराधी बेलगाम थे, सड़कें टूटी हुई थीं, बिजली नहीं आती थी। रास्ते में लोगों को जहां टूटी सड़क मिलती थी तो अनुमान लगा लेते थे कि यूपी आ गया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सड़कों के निर्माण पर जोर दिया गया। हर गांव और हर कस्बे को सड़क से जोड़ दिया गया। हर गांव को बिजली उपलब्ध कराई गई। दंगा कराने की साजिश रचने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। ऐसे लोगों से सरकार ने साफ-साफ कहा कि अगर दंगा कराओगे तो संपत्ति जब्त होगी। किसी गरीब का मकान या दुकान जलाओगे तो सात पीढ़ियां जुर्माना भरते-भरते थक जाएंगी। इसका असर यह हुआ कि पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।
विज्ञापन

अपने 25 मिनट के संबोधन में चुनावी रंग में नजर आए योगी का फोकस विकास पर ही रहा। उन्होंने कहा कि विकास होगा तो जीवन में खुशहाली आएगी, युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। विकास की रफ्तार को गति तभी मिलती है जब जनप्रतिनिधि अच्छे हों। भाजपा के विधायकों ने मेहनत की तो अमरोहा को 433 करोड़ की परियोजनाएं मिलीं। अगर सपा के विधायकों ने भी इतनी मेहनत की होती तो आज अमरोहा में 433 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed