फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When he refused to drink alcohol, he was attacked with a sharp weapon

Amroha News: शराब पीने से मना किया तो धारदार हथियार से कर दिया हमला

Fri, 22 Aug 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 22 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
When he refused to drink alcohol, he was attacked with a sharp weapon
अमरोहा। शराब पीने से मना करने पर कुछ लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पीड़ित युवक के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला बछरायूं थानाक्षेत्र के मुसल्लेपुर का है। मुसल्लेपुर निवासी सुरेश कुमार के मुताबिक 17 अगस्त की रात करीब दस बजे कुछ लोग उनके घर के पास शराब पी रहे थे। इस दौरान सुरेश कुमार के बेटे शिवम ने वहां शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। कुछ देर बाद वहीं लोग दो बाइकों पर सवार होकर आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक हाथ तलवार से काट दिया।
विज्ञापन

हमला करने वालों को पीड़ित शिवम ने पहचान लिया है। आरोपियाें के जाने के बाद परिजनों ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है जहां शिवम की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोप है कि बछरायूं थाना पुलिस मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हत्या की कोशिश व एससी एक्ट की धाराएं भी नहीं लगाई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं कर रही है। आरोपियाें की दोनों मोटर साइकिल व स्कूटी भी थाने से ही छोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed