फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Land and funds ready for the jail... now awaiting the proposal.

Amroha News: जेल के लिए जमीन और रकम तैयार...अब प्रस्ताव का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Land and funds ready for the jail... now awaiting the proposal.
अमरोहा। जिला कारागार के लिए जमीन की तलाश पूरी होने के बावजूद अमरोहा में जेल निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में जोया ब्लॉक के रसूलपुर गुर्जर क्षेत्र में 24.52 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की जा चुकी है। यह जमीन चुबका, रसूलपुर गुर्जर और डिडौली गांव के किसानों की है। तहसील स्तर पर जमीनों के गाटों का चिह्नाकन किया जा रहा है, लेकिन मुरादाबाद जिला कारागार के अधिकारियों की ओर से जमीन का प्रस्ताव तैयार नहीं किए जाने के कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। जमीन खरीदने के लिए सरकार की ओर से 17 करोड़ रुपये वर्ष 2022 से कोषागार में सुरक्षित रखे हैं।
विज्ञापन


अमरोहा में अभी तक अपना जिला कारागार नहीं है। जिले में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों और सजा पाए कैदियों को मुरादाबाद जिला कारागार भेजा जाता था,लेकिन अब यहां के कैदियों को बिजनौर की जेल में भेजा जाता है। जेल निर्माण के लिए वर्ष 2016 में मीरा सराय के जंगल में करीब 300 बीघा जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन बाद में मामला आगे नहीं बढ़ सका। वर्ष 2022 में शासन स्तर से प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई, लेकिन तब तक मीरा सराय गांव नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो चुका था। इससे जमीनों के दाम बढ़ गए और किसानों ने भूमि देने से मना कर दिया। इसके बाद मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में नई जमीन तलाशने की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

जोया ब्लॉक के रसूलपुर गुर्जर क्षेत्र में 24.52 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई। वर्ष 2025 में तत्कालीन डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मुरादाबाद जिला कारागार के डीआईजी के साथ मौके का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद प्रशासन ने जमीन का प्रस्ताव तैयार कराने के लिए मुरादाबाद कारागार के अधिकारियों से पत्राचार किया, लेकिन अभी तक प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि जेल निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। किसानों की जमीनों के गाटों का तहसील स्तर पर चिह्नाकन कराया जा रहा है। मुरादाबाद जिला कारागार के अधिकारियों से जल्द प्रस्ताव तैयार कराने के लिए पत्राचार किया गया है। जमीन खरीदने के लिए उपलब्ध 17 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसी प्रक्रिया में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed