फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wheat procurement will begin at 34 centres from tomorrow

Amroha News: कल से 34 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद

Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will begin at 34 centres from tomorrow
अमरोहा। गेहूं की खरीद के लिए खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा जिले में 34 केंद्र बनाए गए हैं। खरीद एक मार्च से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार दस क्रय केंद्र कम बनाए गए हैं। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में किसान गेहूं व गन्ने की पैदावार प्रमुख रूप से करते हैं। गन्ने का रकबा जहां एक लाख हेक्टेयर से अधिक है, वहीं गेहूं का रकबा 73119 हेक्टेयर है। गेहूं की फसल तैयार होने से पहले ही विभाग किसानों से खरीद की तैयारी भी शुरू कर दी है। एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी, जोकि 15 जून तक चलेगी। इसके लिए किसानों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे व स्वयं से विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। अभी तक जिले भर में कुल 719 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


2425 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित
किसानों से गेहूं की खरीद के लिए 2425 रुपये प्रति क्विंटल की मूल्य घोषित किया गया है, जोकि पिछले साल की तुलना में 150 रुपये अधिक है। गेहूं खरीद मूल्य की राशि किसानों को ऑनलाइन उनके खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएफ के सबसे अधिक 18 केंद्र
विभाग के अनुसार गेहूं खरीद के लिए कुल 34 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें पीसीएफ के सर्वाधिक 18 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि खाद्य विभाग के दस, पीसीयू के दो, भारतीय खाद्य निगम के तीन व मंडी समिति का एक केंद्र बनाया गया है।

कहां कितने पंजीकरण हुए
तहसील - पंजीकरण कराने वाले किसान
मंडी धनौरा - 216
अमरोहा - 95
हसनपुर - 352
नौगावां सादात - 56

गेहूं खरीद के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियों को दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। क्रय केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -अजय प्रताप सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed