{"_id":"5921e87a4f1c1b3b6a53635c","slug":"weather-electricity-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से एचटी लाइन में ब्रेकडाउन, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से एचटी लाइन में ब्रेकडाउन, बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 22 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
weather shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम आई तेज आंधी ने जिले भर की विद्युतापूर्ति गुल कर दी। हाईटेंशन लाइनें ब्रेक डाउन में आ गईं। मैटोर ग्रिड से ही सप्लाई फेल हो गई। चार घंटे बाद गुलड़िया बिजलीघर की सप्लाई बहाल हो गई, लेकिन लाइनों में फाल्ट की वजह से ग्रामीण बिजलीघर चालू नहीं हो पाए। सुबह पेट्रोलिंग कर ग्रामीणों ने बिजलीघरों को चालू करने की बात कही है।
रविवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आंधी छूट गई। तेज हवा के झोकों की वजह से बिजली की हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन की समस्या पैदा हो गई। मैटोर ग्रिड को खजूरी बिजलीघर से जोड़ने वाली 220 केवी की लाइन में भी फाल्ट हो गया। इससे खजूरी के अलावा 132 केवी गुलड़िया व 132 केवी बछरायूं तथा हसनपुर क्षेत्र से जुड़े 54 बिजलीघरों की आपूर्ति ध्वस्त हो गई। पूरे जिले में बिजली संकट गहरा गया।
चार घंटे के प्रयासों के बाद 220 केवी लाइन के फाल्ट को कर्मियों ने सही कर खजूरी बिजलीघर की आपूर्ति सुचारु कर दी। इसके बाद गुलड़िया विद्युतगृह की सप्लाई भी बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
लाइनों में फाल्ट के कारण गुलड़िया से जुड़े सभी 23 ग्रामीण बिजलीघर बंद रहे। अवर अभियंता शमीम इकबाल नकवी ने बताया कि लाइनों में ब्रेक डाउन है, जिसके चलते सप्लाई ठप है। नगर क्षेत्र के बिजलीघरों को जोड़ने वाली लाइन को ठीक करने की कोशिश हो रही है। जैसे ही वह ठीक होगी, वैसे ही बिजलीघरों को आपूर्ति दे दी जाएगी।