फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   we stablished university like

जौहर विवि की तर्ज पर नौगावां में बनेगा विश्वविद्यालय

Wed, 09 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 09 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
we stablished university like
distance education
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी मंगलवार को कस्बे में 1 करोड़ 20 लाख से बनने वाले अबू तालिब चौक का नींव पत्थर रखा। इस दौरान उन्होंने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। 15 दिन के भीतर नई बस्ती में इसी तर्ज पर मोहम्मदी चौक का भी नींव पत्थर रखने की घोषणा की। 
विज्ञापन


  इसके अलावा कहा कि  कस्बे में वो अपने आइडियल आजम खां की तर्ज पर विश्वविद्यालय की स्थापना कराएंगे। मेडिकल कालेज भी बनवाया जाएगा। इसमें कम खर्च पर बच्चों को शिक्षा दिलवाने का दावा किया। कस्बे की खूबसूरती में स्वागत गेट, हुसैनी चौक के बाद अबू तालिब चौक चार चांद लगाएगा। मंगलवार को मौलाना जावेद आब्दी ने इसी नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन


1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से चौक का निर्माण होगा। इसमें आधी धनराशि जारी भी हो चुकी है। नींव का पत्थर रखने से पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मौलाना जावेद आब्दी घोषणाओं की झड़ी लगा दी। क्षेत्र में हुए सभी विकास का श्रेय खुद लेते हुए मुख्यमंत्री से अपनी नजदीकियों के बारे में बताया कहा कि अबू तालिब चौक के बाद जल्द ही नई बस्ती में एक और चौक का निर्माण कराया जाएगा। इसका नाम मोहम्मदी चौक होगा। इसके निर्माण पर भी लगभग इतनी धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका मकसद इतना है कि कस्बे घुसते ही लोगों को ये लगे की नौगावां सादात में आ गए हैं।रामपुर में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कैबिनेट मंत्री आजम खां को अपना आइडियल बताया। कहा कि जौहर विवि  की तर्ज पर नौगावां सादात में   भी विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाएगी, जिसमें बच्चे    कम खर्च पर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसके अलावा मेडिकल कालेज बनवाने की बात भी कही। कहा कि इन कार्यों के लिए सर्किल रेट पर जमीन खरीदी जाएगी।


 सभा का संचालन नियाज और एजाज हैदर ने की। इस मौके पर चेयरमैन नौगावां सादात नदीम अब्बास जैदी, चेयरमैन बछरायूं अफसर वारसी, पूर्व विधायक हाजी हयात, हरपाल सिंह यादव, मो. हैदर, रजा, अली सज्जाद, उस्मान, मोहर्रम अली, राहुल कौशिक आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed