फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water level incresed in ganga river

बैराज से छोड़ा एक लाख 34 हजार 437 क्यूसेक पानी, उफनाई गंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
water level incresed in ganga river
गजरौला(अमरोहा)। लगातार हो रही बारिश के साथ ही शनिवार को बिजनौर बैराज से एक लाख 34 हजार 437 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जल स्तर बढ़ गया है और गंगा तथा रामगंगा पोषक नहर उफान पर हैं, जिससे गंगा से घिरे से गांवों में बाढ़ की आशंका के चलते ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

तिगरी में शनिवार सुबह जलस्तर 90 सेंटीमीटर बढ़कर 199.800 मीटर रिकार्ड किया गया जो कि शुक्रवार सुबह 198.900 मीटर था। गंगा खतरे के निशान से मात्र 2.6 मीटर दूर है। वहीं बाढ़ खंड के जेई अनवार खान का दावा है कि खतरे की कोई आशंका नहीं है। बचाव के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। बाढ़ चौकी पर अब से यहां 24 घंटे स्टाफ की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से लगातार छोड़े गए पानी के कारण गंगा और रामगंगा पोषक नहर उफान पर हैं। शनिवार को पानी तिगरी में बंधे के निकट स्थित दुर्गा मंदिर के पास तक जा पहुंचा। वहां घाट के किनारे रखी पंडितों, दुकानदारों की झोपड़ियां और तख्त पानी में डूब गए। वहां रहने वाले पंडित ऋषभ शर्मा ने बताया कि हालांकि जलस्तर शुक्रवार की शाम से ही बढ़ना शुरू हो गया था, लेकिन रात में अचानक से तेजी से बढ़ गया। शनिवार को वहां दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह तिगरी पहुंचे और उन्होंने घाट पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की। उन्हें समझाया कि वर्तमान स्थिति में गंगा के पानी से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed