फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vision classes won the match

विजन क्लासेज ने एपी क्रिकेट क्लब को हराया, सूफियान बने मैन ऑफ द मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
vision classes won the match
अमरोहा। आरके पब्लिक स्कूल के मैदान पर टेनिस बाल क्रिकेट लीग मुकाबले में विजन क्लासेज की टीम ने एपी क्रिकेट क्लब को हराकर एकतरफा मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ दा मैच सूफियान रहे।
विज्ञापन

रविवार को राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रहे मैच में विजन क्लासेज की टीम ने टॉस जीता और निर्धारित 16 ओवर में 112 रन बनाए। टीम की ओर से अब्दुल्ला ने सर्वाधिक 48 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम महज 85 रन पर आउट हो गई। सूफियान ने चार, तैयब और जुबरान ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सूफियान को दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राघव ने निभाई तो मनवीर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। अगला मैच एपी क्रिकेट क्लब और दा वारियर्स के बीच होगा। इस दौरान संरक्षक अजय टंडन, प्रबंधक अंजलि टंडन, प्रधानाचार्य विवेकानंद तिवारी, कोच विकास शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed