{"_id":"62cf172165193e0dee192065","slug":"villagers-upset-due-to-waterlogging-on-the-road-connecting-bijnor-district-dhanaura-news-mbd434512811","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर जनपद को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर जनपद को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत आजमपुर में जनपद बिजनौर को जोड़ने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। पानी की निकासी का कोई भी प्रबंध नहीं होने की वजह से सड़क पर जलभराव की स्थिति रहती है। इस मार्ग पर तीन विद्यालय भी हैं। स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। विरोध-प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की वजह से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी पैदा हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई साल से मांग के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत आजमपुर है। इस ग्राम पंचायत मेें लगभग आठ गांव जुड़े हुए हैं। आजमपुर गांव से जनपद बिजनौर को जोड़ने वाले मार्ग की हालत काफी समय से खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि आजमपुर से लाडनपुर चौराहा होते हुए यह मार्ग जनपद बिजनौर को जोड़ता है। इस मार्ग पर तीन विद्यालय स्थित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं होने की वजह से हर समय जलभराव की स्थिति रहती है। ग्रामीणों को आशंका है कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में जलभराव से संक्रामक रोग फैल सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी के लिए किसी तालाब के नहीं होने से भी परेशानी आ रही है। उनका आरोप है कि कई साल पहले बनाए नालों पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर उनको बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
आजमपुर से लाडनपुर मार्ग की हालत वास्तव में खराब है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया है। पानी की निकासी का साधन नहीं होने की वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा से भी अनुरोध किया गया है।-कमला देवी, ग्राम प्रधान आजमपुर
ग्राम आजमपुर में लाडनपुर मार्ग पर जलभराव की स्थिति वाला मार्ग लोक निर्माण विभाग का है। इसके निर्माण व मरम्मत की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की ही है।-रामचंद्र सिंह, एडीओ पंचायत धनौरा
मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक अधिकारियों को तत्काल इस पर ध्यान देना चाहिए। -कपिल कुमार अध्यापक, दयानंद आदर्श स्कूल
कई बार इस मार्ग से जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए ग्राम प्रधान व अधिकारियों से कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।- सुमन देवी, ग्राम आजमपुर
बच्चों का पानी से होकर गुजरना उनकी नियति बन चुकी है। ग्रामीण व उनकी ओर से मार्ग निर्माण व पानी की निकासी के लिए कहा गया है। बरसात का मौसम होने की वजह से रोग फैलने की आशंका भी सता रही है।-तेजपाल सिंह, प्रबंधक विद्यालय