{"_id":"69e918914fdacff0440a0504","slug":"video-of-leopard-strolling-along-canal-goes-viral-villagers-panicked-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162085-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नहर किनारे टहलते तेंदुए का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नहर किनारे टहलते तेंदुए का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। रामगंगा पोषक नहर किनारे तेंदुए का टहलने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वीडियो अलीपुर कलां का बताया जा रहा है, जहां पर एक राहगीर ने नहर किनारे टहलते तेंदुए की मोबाइल से वीडियाे बनाकर वायरल कर दी।
वीडियो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने अकेले में खेतों पर जाना बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि रामगंगा पोषक नहर का यह इलाका पहले से ही तेंदुओं की मौजूदगी के लिए जाना जाता है और यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग के दरोगा केपी सिंह ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। ग्रामीणों से अकेले खेतों या सुनसान स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है।