{"_id":"6859afcf4c6cb4bd4a0a3206","slug":"valuables-including-cash-and-jewellery-stolen-from-four-houses-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142357-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चार घरों से नकदी-जेवर समेत कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चार घरों से नकदी-जेवर समेत कीमती सामान चोरी
Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। गांव बागड़पुर माफी में रविवार देर रात चोर चार घरों के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान समेटकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की और वापस लौट गई। चार घरों की चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पीड़ितों की तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर माफी निवासी किसान विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे। देर रात किसी समय चोर घर में घुस आए और कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर भाग गए।
सोमवार की सुबह 4:30 बजे परिवार के लोग सोकर उठे तब घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। खानापूर्ति करके पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने सोने की अंगूठी, कुंडल, सोने की चेन, सोने के कंगन, पायल और नकदी समेत 12 लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। वहीं गांव के ही कपिल के घर से चोर 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी राहुल और पप्पू के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर सोने चांदी के आभूषण सहित दोनों घरों से करीब आठ लाख का माल समेट ले गए।
घटना के बाद तमाम ग्रामीण रजबपुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।