फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Urban Development Minister inspected the clock tower in Saidan Gali.

Amroha News: नगर विकास मंत्री ने किया सैदनगली में घंटाघर का निरीक्षण

Sat, 11 Oct 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister inspected the clock tower in Saidan Gali.
सैदनगली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नगर पंचायत सैदनगली में बनाए जा रहे 110 फीट ऊंचे घंटा घर का निरीक्षण किया। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर इसका संचालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत सैदनगली में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। शुक्रवार को कल्कि महोत्सव से एचौड़ा कंबोह जाते समय नगर पंचायत सैदनगली पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने निर्माणाधीन घंटाघर का निरीक्षण किया। कहा कि घंटाघर बहुत ही अच्छा बन रहा है। इसमें गुणवत्ता में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि घंटाघर में नगर पंचायत का कार्यालय भी चलाया जाएगा। कहा कि नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से जुड़े कार्य चल रहे हैं। जिसमें बरात घर, आंबेडकर पार्क बन रहा है। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। इस दौरान बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं ओर शिकायतों को लेकर भी लोगों ने नगर विकास मंत्री को पत्र सौंपे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष हसनपुर राजपाल सैनी, नीटू भाटी, ईओ विजयपाल सिंह, ईओ सलिल भारद्वाज, प्रेम शर्मा, सत्यम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed