फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Woman jumps in air after car collision, dies after falling from overbridge

UP: कार की टक्कर के बाद हवा में उछली महिला, ओवरब्रिज से नीचे गिरने से मौत, पति और बेटी की हालत गंभीर

Thu, 21 Dec 2023 09:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

अमरोहा के अतरासी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला हवा में उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
UP: Woman jumps in air after car collision, dies after falling from overbridge
अमरोहा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार कार के चालक ने जलीलपुर बक्काल के रहने वाले बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे बबीता (30) हवा में उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।पति और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल पिता-पुत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। यह हादसा बुधवार की रात अतरासी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर हुआ। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव इमली वाली मढ़ैया में किसान नरेश कुमार का परिवार रहता है।
विज्ञापन


उनकी भतीजी बबीता की शादी कई साल पहले थानाक्षेत्र के गांव जलीलपुर बक्काल में रहने वाले सत्येंद्र सैनी के साथ हुई थी। उनकी पांच साल की एक बेटी तानी भी है। बुधवार की रात करीब दस बजे सत्येंद्र सैनी और पत्नी बबीता अपनी बेटी तानी के साथ इमली वाली मढ़ैया आ रहे थे। तीनों एक बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंची। तभी सामने से आ रही कार के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बबीता हवा में उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरी। जबकि सत्येंद्र सनी और उनकी बेटी तानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। अमरोहा नगर और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल सत्येंद्र और बेटी तानी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा देहात थाना क्षेत्र में हुआ था, इसलिए वहां की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया।


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में बबीता के चाचा नरेश कुमार की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed