फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Seven or eight families from Amroha stranded amid airstrikes in Iran, raising concerns among family member

UP: ईरान में एयर स्ट्राइक के बीच अमरोहा के सात-आठ परिवार फंसे, परिजनों की बढ़ी चिंता, फोन पर की अपनों से बात

Sun, 01 Mar 2026 01:57 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 01 Mar 2026 01:57 PM IST
सार

Israel-Iran War: ईरान में एयर स्ट्राइक के बाद बिगड़े हालातों के बीच नौगावां सादात के सात-आठ परिवार वहां फंसे हुए हैं। इनमें दीनी तालीम से जुड़े मौलाना और उनके परिवार शामिल बताए जा रहे हैं। मोबाइल से बात नहीं होने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
UP: Seven or eight families from Amroha stranded amid airstrikes in Iran, raising concerns among family member
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : PTI

विस्तार

ईरान में हमले के बाद बिगड़ते हालातों के बीच नौगावां सादात कस्बे के सात से आठ परिवार वहां फंसे हुए हैं। इन परिवारों के सदस्य अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों को लेकर कस्बे में रहने वाले उनके परिजन और रिश्तेदार बेहद चिंतित हैं और सभी की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन


ईरान और इराक को पूरी दुनिया में शिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक केंद्र माना जाता है। यहां स्थित पवित्र धर्मस्थलों की जियारत करना हर शिया की दिली हसरत होती है। नौगावां सादात से भी हर वर्ष बड़ी संख्या में अकीदतमंद काफिलों के रूप में जियारत के लिए ईरान और इराक रवाना होते रहे हैं।
विज्ञापन


नौगावां सादात के कई युवा ईरान की यूनिवर्सिटीज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि कुछ छात्र वहां दीनी कोर्स से जुड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए कई छात्र-छात्राओं को उनके परिजनों ने वापस भारत बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सात से आठ परिवार ऐसे हैं जो नौकरी और जिम्मेदारियों के कारण अब तक भारत नहीं लौट सके और फिलहाल ईरान में ही हैं। इनमें नौगावां सादात निवासी मौलाना आमिर, मौलाना आतिफ, मौलाना नईम अब्बास, मौलाना रूह उल्ला, मौलाना आसिफ और मौलाना सैयद अहमद शम्स समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

इनके परिजनों ने बताया कि ये सभी धर्मगुरु हैं और ईरान में दीनी तालीम से जुड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके परिवार भी वहीं साथ रह रहे हैं। अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर शनिवार को भी हमला किया है। ईरान पर एयर स्ट्राइक की गई हैं।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच मोबाइल पर संपर्क नहीं होने नौगावां सादात में रहने वाले परिजनों की बेचैनी बढ़ा दी है। नौगावां सादात में परिवारों के घरों पर लगातार रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा हुआ है।


सभी लोग हालात सामान्य होने और अपने परिजनों की सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कस्बे की मस्जिदों और इमामबारगाहों में भी उनकी सलामती के लिए दुआओं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed