फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Policemen attacked and tore their uniforms, got angry at the mention of warrant

UP: पुलिसकर्मियों पर हमला कर फाड़ दी वर्दी, वारंट का नाम लेते ही गुस्साए लोग, तीन गिरफ्तार... गांव में तनाव

Tue, 02 Dec 2025 07:18 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगली (अमरोहा)। Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 07:18 PM IST
सार

वारंट तामील कराने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें चार कर्मी जख्मी हो गए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
UP: Policemen attacked and tore their uniforms, got angry at the mention of warrant
अमरोहा एसपी कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा गांव में भरण-पोषण वसूली वारंट तामील करने गई सैदनगली थाने की पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और सरिया से मारपीट की। हमलावरों ने दो की वर्दी फाड़ दी और दो पुलिस कर्मियों की पिटाई कर घायल कर दिया। बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


मामले में छह अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो महिलाओं समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव हरियाणा निवासी राजू पर भरण पोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है। राजू ने भरण पोषण के चार लाख 62 हजार रुपये अदा नहीं किए। जिसको लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

विज्ञापन

आरोपियों ने फाड़ दिया वारंट 
सोमवार की शाम को सैदनगली के एसआई सत्येंद्र नागर टीम के साथ हरियाणा गांव पहुंचे। एसआई सतेंद्र नागर के मुताबिक, आरोपी राजू घर पर मौजूद था। उन्हें कोर्ट का वारंट पढ़कर सुनाया तो इसी दौरान आरोपी राजू और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। कोर्ट से जारी वारंट को आरोपियों ने फाड़ दिया और देखते ही देखते पुलिसकर्मियों को घेर लिया और धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी।

दो सिपाही घायल
लाठी डंडे, धारदार हथियार व सरियों से हमला किया गया। हमले में सिपाही रोहित कुमार और सिपाही सुमित कुमार की वर्दी फाड़ दी। मारपीट में दोनों सिपाही घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया। इस दौरान परिजनों ने आरोपी राजू को मौके से भगा दिया।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज
एसआई सत्येंद्र नागर ने बताया कि आरोपी राजू लंबे समय से कोर्ट की कार्रवाई से बच रहा था, जिस पर न्यायालय ने वारंट जारी किए थे। राजू, सोनू, फकीरा उर्फ फकीरचंद, शांति, भूरी और हरवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में फकीरा, भूरी और शांति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कर्मियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed