फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP News: Kanwariyas path blocked in Amroha, huge ruckus..road jammed, three accused in custody

UP News: अमरोहा में जल ले जा रहे कांवड़ियों का रास्ता रोका, जमकर हंगामा..सड़क पर लगा जाम, हिरासत में तीन आरोपी

Mon, 19 Aug 2024 12:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 12:44 PM IST
सार

अमरोहा के हसनपुर में कांवड़ियों का रास्ता रोकने से हंगामा मच गया। कांवड़ियों ने जाम लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवा तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
UP News: Kanwariyas path blocked in Amroha, huge ruckus..road jammed, three accused in custody
हसनपुर में जाम लगाते कांवड़िये - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन के अंतिम सोमवार पर जल लेकर जा रहे शिव भक्तों का रास्ता रोकने को लेकर हंगामा हो गया। शिवभक्तों ने हसनपुर अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव भक्तों को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में रास्ता रोकने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी निवासी राजकुमार चौहान, अमरपाल चौहान, सचिन चौहान, अनुज चौहान, अंकित चौहान, मोहित चौहान समेत 30 से 40 शिव भक्तों का जत्था सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे हरिद्वार से जल लेकर डाक कांवड़ के साथ अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन


गांव बामनखेड़ी में चार युवकों ने शिव भक्तों को रोकने की कोशिश की। कहा कि इस रास्ते से ना जाएं। इसी को लेकर से भक्तों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हसनपुर अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दीप कुमार पंत ने लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामूली बात पर शिव भक्तों से कुछ लोगों की कहानी हो गई थी। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है  कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed