फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Heart attacks increased in Amroha, two youths death in front their families, 12 lost their lives

UP: इस जिले में बढ़ गए हार्ट अटैक के मामले, दो युवकों ने परिजनों के सामने तोड़ा दम... अब तक 12 गंवा चुके जान

Sun, 28 Jan 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

अमरोहा जिले में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो महीने के भीतर 14 लोग जान गंवा चुके हैं। इसमें से अधिकांश लोगों की उम्र 40 साल से कम की है। चिकित्सक इसका कारण ठंड भी बता रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Heart attacks increased in Amroha, two youths death in front their families, 12 lost their lives
अमरोहा में हार्ट अटैक से गंवाई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर कस्बे में हार्ट अटैक से अलग-अलग मोहल्लों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की उम्र लगभग तीस वर्ष है। एक युवक बीमार फुफेरी बहन को दिल्ली में देखने गया था। जहां हार्ट अटैक हो गया। जबकि दूसरा युवक रास्ते पर जा रहा था। नगर के मोहल्ला खंकर वाला कुआ निवासी रईस अहमद (30) मोहल्ले में ही कंप्यूटर की दुकान चलाता था।

विज्ञापन


दिल्ली में रहने वाली फुफेरी बहन नाजिया का पथरी होने की वजह से ऑपरेशन हुआ था। वह अस्पताल में भर्ती थी। बृहस्पतिवार को रईस अहमद फुफेरी बहन को देखने के लिए दिल्ली गया था। बृहस्पतिवार की रात को अचानक रईस अहमद को वहीं पर सीने में दर्द होने की शिकायत हुई।
विज्ञापन


कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि उसके हार्ट अटैक आया था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।उधर, नगर के मोहल्ला मोहल्ला लालबाग फाटक वाली गली निवासी तीस वर्षीय फारुख पुत्र बाबू शनिवार की दोपहर संभल अड्डे पर पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक मौत का कारण हार्ट अटैक मान रहे हैं। फारुख सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। इसकी भी शादी नहीं थी। युवक मजदूरी करता था।

 

 

जिले में अब तक हार्ट अटैक से हुईं मौतें

8 दिसंबर- अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा निवासी युवा व्यापारी नवेद असगर 35 वर्ष को छत पर नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आने से मौत हुई।
9 दिसंबर- अमरोहा के मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां 38 वर्ष को हार्ट अटैक आ गया था। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।
10 दिसंबर- अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी 35 वर्षीय अरशद खान की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ गोवा गए हुए थे। वहां हार्ट अटैक आया।
16 दिसंबर- अमरोहा के मोहल्ला बगला में रहने वाले 38 वर्षीय सैलून संचालक मोहम्मद शमी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
18 दिसंबर- हसनपुर तहसील क्षेत्र गांव जेबड़ा गुर्जर निवासी 48 वर्षीय अधिवक्ता धीरज जिंदल को खेत में काम करते समय हार्ट अटैक आ गया था।
22 दिसंबर- मंडी धनौरा के गांव ग्राम चौखट में 42 वर्षीय किसान जसवीर सिंह उर्फ नन्हे की घर में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।
30 दिसंबर- हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजीव सैनी के 15 वर्षीय बेटे प्रिंस सैनी की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक आने से मौत हुई थी।
21 जनवरी- अमरोहा के रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी शहजाद 35 की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
21 जनवरी- अतरासी कलां गांव के रहने वाले सपा कार्यकर्ता जफर अली (60) की मौत हो गई।
22 जनवरी जोया में कार की सफाई करते समय 50 वर्षीय आसिफ उर्फ लाला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
25 जनवरी की रात को हसनपुर के खंकर कुआ निवासी तीस वर्षीय रईस अहमद की हार्ट अटैक से मौत
27 जनवरी की दोपहर को हसनपुर के लाल बाग निवासी तीस वर्षीय फारूख की हार्ट अटैक से मौत

 

 

 

हृदय के रोगों से बचने के लिए ये करें

- बीड़ी सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचें।
- खाने में नमक का कम इस्तेमाल करें।
- लोकी, करेला, फलियां (बीन्स),टमाटर,लहसुन, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि को अपने खाने में शामिल करें।
- ब्राउन राइस और साबुत गेहूं सहित साबुत अनाज से बने खाद्य पदार्थ खाएं।
- लौकी का जूस या सूप, अनार का रस, टमाटर का रस या सूप, करेले का जूस, नींबू की चाय आदि पीएं।
- ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम, अंजीर, किशमिश आदि का सेवन करें ।

 

 

 

ये रखें दिनचर्या
- सोने से तीन घंटे पहले हल्का भोजन लें।
- रात में पर्याप्त नींद लें।
- सुबह में पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही बिस्तर छोड़ें।
- सप्ताह में पांच दिन मॉर्निंग वाक,व्यायाम, प्राणायाम, योग जैसे शवासन, योगनिद्रा आसन, भुजंगासन, त्रियक दंडासन आसन करें।
- बीपी व शुगर के लिए नियमित रूप से अपने चिकित्सक की सलाह लें।

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीने में दर्द, बेचैनी, शरीर के बाएं हिस्से में दर्द, पीठ, कंधे, गर्दन, जबड़े और पेट में दर्द होने के साथ सांस लेने में कठिनाई महसूस होना, हार्ट अटैक के कुछ लक्षणों में से एक है। ऐसी समस्याएं देखें तो गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। तुंरत डॉक्टरों से सलाह लें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed