फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Notices will be issued to absent examiners

यूपी बोर्ड : अनुपस्थित परीक्षकों को जारी किए जाएंगे नोटिस

Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Notices will be issued to absent examiners
अमरोहा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा। चारों केंद्रों पर हो रहे मूल्यांकन से 821 परीक्षक गैरहाजिर रहे। अनुपस्थित परीक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 37067 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का दौर शुरू हो गया है। दो अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही परिणाम की घोषणा होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम के इंतजार में परीक्षार्थी छुट्टी बिता रहे हैं। जिले में यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दूसरे दिन हाईस्कूल की 17957 और इंटर की 19110 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। दो दिनों में कुल 59311 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को भी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 821 परीक्षक ड्यूटी से नदारद रहे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले परीक्षकों की सूची मांगी गई है। जिनको अनपुस्थित रहने पर नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article