{"_id":"687bf58831e8462973044b8f","slug":"up-board-application-forms-will-be-filled-by-august-5-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144064-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पांच अगस्त तक भरे जाएंगे यूपी बोर्ड के आवेदन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पांच अगस्त तक भरे जाएंगे यूपी बोर्ड के आवेदन फार्म
Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। स्कूल खुलने के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में यूपी बोर्ड के तहत आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा के फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे।
जिलेभर में 25 राजकीय और 33 सहायता प्राप्त विद्यालयों समेत कुल 405 माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। फिलहाल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गईं हैं। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया के तहत फार्म भरे जा रहे हैं।
बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षा के लिए पांच अगस्त तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थी विद्यालय शुल्क के अतिरिक्त 500.75 रुपये व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी को 600.75 रुपये जमा करने होंगे। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 व इंटरमीडिएट के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को 806 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
संस्था के प्रधान द्वारा 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के रूप में जमा करानी होगी। आवेदन पत्र में किसी तरह का संशोधन की जरूरत होने पर एक सिंतबर से 10 सितंबर के बीच संशोधन कराया जा सकता है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को बोर्ड के नियमानुसार आवेदन फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं।