{"_id":"6a7793bfa88d1a47560a514b","slug":"unidentified-person-killed-after-being-hit-by-bdos-car-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-170117-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बीडीओ की कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बीडीओ की कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात सुमाठेर गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। कार में शाहजहांपुर जिले के एक ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सवार थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बीडीओ की कार एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। सुमाठेर गांव के पास अचानक एक व्यक्ति कार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर से शव क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को हसनपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और एक्सप्रेसवे पर घूम रहा था। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि बीडीओ की कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।