फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Umri farmer dies in road accident

सड़क हादसे में उमरी के किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:48 AM IST
सार

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के बेटे पवन कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Umri farmer dies in road accident

विस्तार

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ये हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के आलमपुर गांव के पास हुआ। जनपद मुरादाबाद के कांठ थानाक्षेत्र के गांव उमरी निवासी विक्रम सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान विक्रम सिंह बुधवार की देर शाम अपने साथी सोबित कुमार और निक्की सिंह निवासी गांव नसीरपुर थाना कांठ के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के सैदपुर इम्मा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आलमपुर गांव के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में विक्रम सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोबित और निक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृतक विक्रम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के बेटे पवन कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। आरोपी वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed