फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two wives stop 'war', husband will be first for two days and one day with other

दो पत्नियों में थमी ‘जंग’, पति दो दिन पहली तो एक दिन रहेगा दूसरी के संग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two wives stop 'war', husband will be first for two days and one day with other
जोया (अमरोहा)। पति को अपने-अपने साथ रखने की जिद पर दो पत्नियों के बीच छिड़ी जंग पुलिस चौकी तक पहुंच गई। दोनों महिलाओं के बीच चौकी में भी जमकर बहस हुई। शोरगुल इतना बढ़ा कि चौकी के बाहरी हिस्से से गुजरते राहगीर भी थम गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आपसी राय से बीच का रास्ता निकालने पर जोर दिया। ऐसा न कर पाने की स्थिति में तीनों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तीनों के बीच कुछ देर की बातचीत के बाद इस बात पर रजामंदी बनी कि पति पहली पत्नी के साथ दो दिन और बाद वाली पत्नी के साथ एक दिन रहेगा। तीन दिनों के बाद यही क्रम आगे भी जारी रहेगा। आपसी बनाए रखने के तीनों की ओर से मिले भरोसे के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। हालांकि इससे पहले दिनों के इस बंटवारे का क्रम पुलिस ने लिखित में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दो पत्नियों के बीच घिरे युवक ने पहली शादी पांच साल पहले की थी। कुछ समय पहले नया प्रेम शुरू हो जाने पर उसने प्रेमिका को कोर्ट मैरिज करके पत्नी बना लिया। जब उसे भी घर से आया तो परिवार में काफी हंगामा हुआ। किसी तरह दोनों को शांत करके काम चला रहा था। मंगलवार को फिर विवाद हुआ तो पहली पत्नी जोया पुलिस चौकी पहुंच गई। पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने लगी। इसकी भनक लगते ही दूसरी पत्नी भी चौकी पहुंच गई और पुलिस के सामने ही दोनों महिलाएं भिड़ गईं। इसके बाद हड़काने पर तीनों अपने लगाव को दिनों में बांटने का फैसला लेकर आपसी जंग को विराम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पूछने पर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। दोनों महिलाएं पति के साथ रहने की जिद कर रहीं थी। फिलहाल दोनों महिलाओं के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed