फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two schools in each block will be model under PM Shree scheme

Amroha News: हर ब्लाक के दो स्कूल पीएम श्री योजना के तहत होंगे मॉडल

Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two schools in each block will be model under PM Shree scheme
अमरोहा। पीएम श्री योजना के तहत जिले के बारह स्कूलों को चयनित किया गया है। इस तरह छह ब्लॉक से दो-दो विद्यालयों को चयनित कर विभाग ने शासन को सूची भेजी है। चयनित स्कूलों में इसी सत्र में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग दिशा निर्देश मिलते ही काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित छह और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित 10 बिंदुओं पर विद्यालयों का आकलन करने के बाद प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो विद्यालयों का चयन कर उन्हें सुविधाओं से लैस किया जाएगा। योजना के तहत हर ब्लॉक के दो-दो स्कूलों को संवारा जाएगा। ये विद्यालय हाईटेक किए जाएंगे। इनमें 12वीं तक की पढ़ाई होगी। आवेदन में स्कूलों का नाम आने के बाद छह बिंदुओं पर शिक्षा मंत्रालय और 10 बिंदुओं पर राज्य सरकार आकलन करेगी।
विज्ञापन

चयनित विद्यालयों के पास पक्का भवन, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, शिक्षकों की ट्रेनिंग, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए रैंप, साफ और शुद्ध पेयजल आदि का होना जरूरी होगा। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय इन विद्यालयों का छह और मापदंडों पर आकलन करेगा। इसमें पाठ्यक्रम को पढ़ाने का तरीका, टीचर ट्रेनिंग, छात्र-छात्राओं की संख्या, छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने पर महत्वपूर्ण काम, छात्रों व अभिभावकों की संतुष्टि व मिड-डे-मील आदि शामिल होंगे। पीएम श्री के लिए चयनित स्कूलों में हाईटेक क्लास, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा उन्नत की जाएगी। इसके अलावा रोजगार परक शिक्षा व इंटर्नशिप की सुविधा भी प्राप्त होगी। इन स्कूलों में बच्चे माह में 10 दिन बिना बैग के आएंगे। सभी छात्रों की जानकारी पीएम श्री पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आईआईटी की तर्ज पर पीएम श्री स्कूल अन्य सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे। इनके छात्र हैकथान, सर्वे, विज्ञान व गणित के प्रोजेक्ट में भी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट कक्षाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे से लैस, पीएम श्री स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को पूरी तरह से प्रदर्शित करेंगे। इस योजना के पीछे का विचार मॉडल स्कूलों की स्थापना करना है और शिक्षण और सीखने के तरीकों के मामले में अन्य शैक्षणिक संस्थानों को अपने नेतृत्व का पालन करना है।

एक बार विकसित हो जाने के बाद, पीएमश्री स्कूल केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी में चलेंगे, जिसमें पूर्व में 60 प्रतिशत धन का योगदान होगा और बाद में शेष 40 प्रतिशत की भरपाई होगी।

पीएम श्री योजना क्या है
पीएम श्री योजना के माध्यम से पूरे भारत में 14 हजार 500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। जिसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएम श्री योजना के माध्यम से पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक या दो पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी। इस योजना के साथ देश के प्रत्येक जिलों के एक माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा।
पीएम श्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से दो विद्यालय का चयन किया गया है। इसकी सूची शासन को भेज दी गई है। धन स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य के साथ संसाधन मुहैया करा दिए जाएंगे। - गीता वर्मा, बीएसए

इन स्कूलों का हुआ चयन
कंपोजिट विद्यालय गजरौला
कंपोजिट विद्यालय खूगांवली गजरौला
कंपोजिट विद्यालय भीमाठीकरी हसनपुर
कंपोजिट विद्यालय सकतपुर हसनपुर
प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर कलां गंगेश्वरी . प्राथमिक विद्यालय बीजनपुर गंगेश्वरी . कंपोजिट विद्यालय पचौखरा जोया . कंपोजिट विद्यालय जिवाई जोया . कंपोजिट विद्यालय नन्हेड़ा अमरोहा
कंपोजिट विद्यालय बीलना अमरोहा
कंपोजिट विद्यालय सुनगढ़ धनौरा . प्राइमरी विद्यालय ढाकोवाली धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed