{"_id":"60315ca68ebc3ee96665cebe","slug":"two-quantal-meat-recovered-from-car-jpnagar-news-mbd3803591132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दौड़ती कार से दो क्विंटल गोमांस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर दौड़ती कार से दो क्विंटल गोमांस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर दौड़ रही कार को डिडौली पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार में सवार तस्कर भागने लगे। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा। तलाशी के दौरान कार से दो क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जबकि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर दरोगा पप्पू जादौन, कांस्टेबल टिंकू और मनीष कुमार गश्त के दौरान डिडौली पुल पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक इको कार जोया की तरफ से मुरादाबाद जा रही है। जिसमें गो मांस भरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। तभी हाईवे पर दौड़ रही कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन तस्करों ने कार को मुरादाबाद की तरफ और तेज दौड़ा दिया। पुलिस ने कार की घेराबंदी की तो हड़बड़ाहट के चलते तस्करों की कार डिवाइडर पर चढ़ गई। तभी एक आरोपी कार से कूदकर फरार हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम वसीम निवासी रसूलपुर नगला थाना चांदपुर बिजनौर बताया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से दो क्विंटल गोमांस बरामद हुआ। यह मांस अलग-अलग चार पोटलियों में बंधा हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान फरार आरोपी का नाम साकिब सामने आया है। दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी शातिर किस्त के तस्कर हैं जो गो मांस बेच कर अवैध धन अर्जित करते हैं। गिरफ्तार वसीम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।