{"_id":"5fe249cb8ebc3e3dd0710bc5","slug":"two-persons-died-in-accident-gajraula-news-mbd373563356","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पांच घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, पांच घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। औद्योगिक नगरी में हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रैफर कर दिया गया।
मंगलवार की दोपहर पहला हादसा हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक के सामने फ्लाईओवर की ठोकर पर हुआ। यहां दिल्ली की दिशा से आ रही निजी कार को ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से आ रही इनोवा बेकाबू होकर फ्लाईओवर की साइड से टकराकर उछलते हुए सर्विस लेन पर आ गिरी। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो लोग इसकी चपेट में आ गए। मौके पर जुटी भीड़ ने बाइक सवारों को बाहर निकाला। बताते हैं कि इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक संजय मिश्रा निवासी जौनपुर ने बताया कि वह दिल्ली में एक निजी कंपनी के अधिकारी दिल्ली निवासी संजय भट्टाचार्य को बरेली लेकर जा रहा था। पीछे से आ रही इनोवा ने ओवरटेक करते हुए उसकी कार में टक्कर मार दी और कार कुछ दूरी पर चलकर फ्लाईओवर की दीवार से टकराकर साइड में सर्विस लेन पर पलट गई। हादसे में कार और उसमें सवार अधिकारी के साथ ही इनोवा के चालक और उसमें मौजूद रजत भंडारी निवासी गुड़गांव भी घायल हो गए। उधर, बाइक पर सवार संतरपाल (50) पुत्र कृपाल निवासी गांव पीपली मौसमपुर थाना रजबपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके भांजे ओवेंद्र सिंह पुत्र सतपाल निवासी गांव कौराला थाना बछरायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भारत नर्सिंग होम ले जाया गया। चिकित्सक डा.आसमोहम्मद ने फ्रैक्चर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहीं दूसरा हादसा यही पास में जुबिलेंट फैक्टरी के फर्स्ट गेट के पास हुआ। सड़क पार कर रहे राजपाल (38) पुत्र नौ सिंह निवासी मोहल्ला नाईपुरा को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।