{"_id":"636412b1adeedc23326cb8e8","slug":"two-more-dengue-patients-were-found-the-number-of-patients-admitted-in-hospitals-increased-to-25-jpnagar-news-mbd4462138156","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो मरीज और मिले, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या हुई 25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो मरीज और मिले, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या हुई 25
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को भी डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। 268 मरीज बुखार के पाए गए हैं। अब अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या 25 हो गई है।
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि गजरौला के ग्राम सलीमपुर, फौंदापुर, अहरौला, अमरोहा के जलालपुर नरायन, ढक्का व खालकपुर कलां गांव, मंडी धनौरा के शेरपुर शुमाली व बेसेमुस्त, गंगेश्वरी के गांव रहरा, जोया के मोहल्ला इकबालनगर, सरकड़ा कमाल, अतरासी कलां और हसनपुर के झकड़ी में विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाए गए हैं। जिनमें कुल 920 रोगियों की जांच की गई। 268 बुखार के मरीज पाए गए। इस दौरान की गई जांच में डेंगू के दो मरीज मिले। जबकि जलालपुर गांव में एक रोगी को टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि अब जिला संयुक्त चिकित्सालय में 9, निजी चिकित्सालय सिद्धि विनायक अस्पताल में 2, पेनासिया अस्पताल में 4, जीवन ज्योति अस्पताल जोया रोड अमरोहा में 3, गलोकल अस्पताल 5, मिताली अस्पताल 2 डेंगू के मरीज भर्ती हैं जिनका समुचित उपचार किया जा रहा है।