{"_id":"625f0dc3c65839547f6086f3","slug":"two-health-workers-died-in-road-accident-jpnagar-news-mbd4252978168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार दो स्वास्थ्य कर्मियों की हादसे मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार दो स्वास्थ्य कर्मियों की हादसे मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात (अमरोहा)। अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो स्वास्थ्य कर्मियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मखदुमपुर गांव में बिजली घर के पास हुआ। अमरोहा नगर के मोहल्ला वासुदेव नगर में आलोक दिवाकर (35) नौगांवा सादात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे। जबकि अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरेशी शिवनगर निवासी महेश सिंह (45) भी नौगांवा सादात सीएचसी पर स्वीपर के पद पर तैनात थे। मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों करीब तीन बजे एक बाइक पर सवार होकर नौगांवा सादात से अमरोहा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मखदूमपुर गांव में बिजली घर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों स्वास्थ कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते दोनों मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। हादसे में मौत का शिकार हुए आलोक दिवाकर की पत्नी कोशिका और बेटे अंश का रो रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों के परिजन से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।